#धार्मिक

Aaj Ka Rashifal 14 October 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल, जानें शुभ रंग, अंक और उपाय

Advertisement Carousel

आज का राशिफल, 14 अक्टूबर 2026: बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए करियर और कारोबार में नए अवसर लेकर आ सकता है, तो कुछ लोगों को रिश्तों में धैर्य रखने और खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। कहीं वाणी की मिठास से बिगड़े काम बन सकते हैं, तो कहीं भावनाओं में बहकर फैसला लेने से बचना होगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, शुभ रंग, शुभ अंक और आज के खास उपाय।

मेष राशिफल (Aries)

अचानक मन उदास हो तो घबराएं नहीं

मेष राशि वालों का मन आज बिना किसी स्पष्ट वजह के भारी या बेचैन हो सकता है। ऐसे में घबराने के बजाय खुद को समय दें। माता जी का साथ और परिवार के किसी बड़े की सलाह आपको राहत दे सकती है। ससुराल पक्ष की किसी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। जीवनसाथी या साझेदार से बातचीत करते समय अपनी बात स्पष्ट रखें। कोई ईमेल या संदेश भेजने से पहले उसे ध्यान से पढ़ लें। सेहत के मामले में पेट का ध्यान रखें और हल्का भोजन करें। थकान महसूस होने पर आराम करें।

  • शुभ रंग: मूंगे जैसा लाल
  • शुभ अंक: 2
  • उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।

वृषभ राशिफल (Taurus)

जीवनसाथी की भावनाओं का रखें ख्याल

वृषभ राशि वालों को आज रिश्तों में धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। जीवनसाथी या साझेदार की कोई बात आपको बुरी लग सकती है, लेकिन बहस करने के बजाय उनकी बात सुनना बेहतर रहेगा। सहकर्मियों से सीधे संवाद करने पर समस्याओं का समाधान मिल सकता है। जल्दी पैसा कमाने वाली योजनाओं से दूर रहें और अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा। देर रात तक काम करने के बजाय समय पर आराम करने की कोशिश करें।

  • शुभ रंग: सफेद
  • शुभ अंक: 7
  • उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।

मिथुन राशिफल (Gemini)

सेहत में लापरवाही न करें, कर्ज लेने से बचें

मिथुन राशि वालों के लिए बुधवार का दिन पढ़ाई, लेखन, इंटरव्यू और रचनात्मक कार्यों के लिहाज से उपयोगी रह सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बना रहेगा और आप कार्यस्थल पर अपनी बात प्रभावी ढंग से रख सकेंगे। पुराने कर्ज या बकाया राशि की वसूली में देरी हो सकती है। हिसाब-किताब से जुड़े विवाद सुलझाने के लिए धैर्य रखें। प्रेम संबंधों में बेवजह शक करने से बचें। शेयर बाजार या किसी जोखिम भरे निवेश में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह विचार करें।

  • शुभ रंग: तोता हरा
  • शुभ अंक: 5
  • उपाय: बुधदेव के नाम पर हरी मूंग का दान करें।

कर्क राशिफल (Cancer)

प्रेम संबंधों में भावनाओं पर रखें नियंत्रण

कर्क राशि वालों का मन आज थोड़ा चंचल और भावुक रह सकता है। प्रेम संबंधों में छोटी-सी बात भी आपको आहत कर सकती है, इसलिए कठोर शब्दों का इस्तेमाल न करें। बच्चों की पढ़ाई या व्यवहार को लेकर चिंता हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा, लेकिन काम अधूरा छोड़ने से बचें। सट्टेबाजी और जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाए रखें। वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें और सावधानी बरतें।

  • शुभ रंग: हल्का नीला
  • शुभ अंक: 8
  • उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।

सिंह राशिफल (Leo)

घर और मां की सेहत व भावनाओं का रखें ध्यान

सिंह राशि वालों को आज घरेलू मामलों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है या माता जी किसी बात को लेकर उदास हो सकती हैं। उनके साथ समय बिताएं और उनकी जरूरतों को समझने की कोशिश करें। पैसों से जुड़े मामलों में बहस करने से बचें। घर, वाहन या जमीन से संबंधित कोई खर्च सामने आ सकता है, इसलिए किसी भी सौदे से पहले दस्तावेजों की जांच कर लें। छोटे भाई-बहनों या पड़ोसियों से बातचीत भी उपयोगी साबित हो सकती है।

  • शुभ रंग: सुनहरा
  • शुभ अंक: 11
  • उपाय: गायत्री मंत्र का कम से कम 11 बार जाप करें।

कन्या राशिफल (Virgo)

वाणी की मिठास से बनेंगे बिगड़े काम

कन्या राशि वालों के लिए आज बातचीत, मीटिंग, कारोबारी सौदों और हिसाब-किताब के मामलों में अनुकूलता रह सकती है। अपनी बात सोच-समझकर रखें, क्योंकि आपकी वाणी लोगों को प्रभावित कर सकती है। भाई-बहनों या पड़ोसियों से बातचीत में भावनाओं को हावी न होने दें। कोई संदेश भेजने से पहले उसे दोबारा पढ़ लें। परिवार में पैसों को लेकर चर्चा हो तो धैर्य बनाए रखें और उधार देने से पहले अच्छी तरह सोचें। कंधे या बांह में परेशानी हो तो उसे नजरअंदाज न करें।

  • शुभ रंग: जैतूनी
  • शुभ अंक: 4
  • उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला राशिफल (Libra)

आत्मविश्वास बढ़ेगा, व्यक्तित्व में आएगा निखार

तुला राशि वालों के लिए आज अपनी बात रखने और लोगों के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन और कारोबार में नए ग्राहकों से बातचीत सकारात्मक रह सकती है। हालांकि, परिवार में पैसों के बंटवारे या पुराने हिसाब-किताब को लेकर विवाद हो सकता है। ऐसे मामलों में भावनाओं के बजाय तथ्यों पर ध्यान दें। खान-पान में संतुलन रखें और आंखों व गले का ध्यान रखें। खरीदारी या सजने-संवरने पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। निजी रिश्तों में बड़े फैसले सोच-समझकर लें।

  • शुभ रंग: हल्का गुलाबी
  • शुभ अंक: 6
  • उपाय: भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

मन में बेचैनी हो तो बड़ों की सलाह लें

वृश्चिक राशि वालों को आज बेचैनी, चिड़चिड़ापन या अकेलेपन का एहसास हो सकता है। ऐसे में जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। रिश्तों में कठोर शब्द बोलने या नौकरी छोड़ने जैसे निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें। किसी भरोसेमंद व्यक्ति या गुरु से बात करने पर मन हल्का हो सकता है। खाली बैठकर चिंता करने के बजाय खुद को काम में व्यस्त रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें और गैरजरूरी ऑनलाइन खरीदारी टालें। पर्याप्त नींद और आराम को प्राथमिकता दें।

  • शुभ रंग: मैरून
  • शुभ अंक: 3
  • उपाय: मां कूष्मांडा को मालपुआ का भोग लगाएं।

धनु राशिफल (Sagittarius)

दोस्तों से मेलजोल बनाए रखें

धनु राशि वालों को आज मानसिक बेचैनी के कारण नींद में परेशानी हो सकती है। अनावश्यक खर्चों से बचें, क्योंकि अचानक यात्रा या किसी अन्य जरूरत पर धन खर्च हो सकता है। परेशानियों को अकेले झेलने के बजाय दोस्तों से बातचीत करें। बड़े भाई-बहनों से लाभ मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर अनुशासन बनाए रखें और अपने काम पर ध्यान दें। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए निवेश के मामले में जल्दबाजी न करें। दूर रहने वाले किसी व्यक्ति से संपर्क आपके काम को आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है।

  • शुभ रंग: नारंगी
  • शुभ अंक: 1
  • उपाय: बृहस्पति देव को पीली मिठाई अर्पित करें।

मकर राशिफल (Capricorn)

दोस्तों से मदद की उम्मीद पूरी न होने पर रखें विकल्प तैयार

मकर राशि वालों को आज दोस्तों या बड़े भाई-बहनों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। ऐसे में किसी एक व्यक्ति पर निर्भर रहने के बजाय वैकल्पिक योजना तैयार रखें। साझेदारी या जीवनसाथी से जुड़े पुराने मुद्दों पर खुलकर बातचीत करें और मन में संदेह न पालें। दफ्तर में काम का दबाव रह सकता है, इसलिए प्राथमिकताएं तय करें। करियर से जुड़े किसी प्रस्ताव को केवल जल्दबाजी या शुरुआती असहमति के कारण ठुकराने से बचें। यात्रा या तीर्थ दर्शन की योजना भी बन सकती है।

  • शुभ रंग: स्लेटी
  • शुभ अंक: 10
  • उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius)

करियर में भावनाओं को न होने दें हावी

कुंभ राशि वालों को आज कार्यस्थल पर सोच-समझकर प्रतिक्रिया देने की जरूरत है। बॉस, अधिकारियों या सरकारी विभाग से बातचीत करते समय भावनाओं के बजाय तथ्यों पर ध्यान दें। काम की प्रशंसा न मिलने पर निराश न हों और आलोचना होने पर तुरंत जवाब देने से बचें। किसी अनुभवी व्यक्ति या गुरु की सलाह करियर से जुड़े मामलों में उपयोगी साबित हो सकती है। घर-परिवार में बातचीत करते समय वाणी में मिठास बनाए रखें।

  • शुभ रंग: काला
  • शुभ अंक: 12
  • उपाय: दिव्यांग व्यक्तियों को भोजन कराएं या उनकी मदद करें।

मीन राशिफल (Pisces)

ससुराल पक्ष से जुड़े मामलों में बरतें सावधानी

मीन राशि वालों को आज यात्रा से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। टिकट, रिजर्वेशन और जरूरी दस्तावेज दोबारा जांच लें, क्योंकि कार्यक्रम में बदलाव की संभावना हो सकती है। ससुराल पक्ष से जुड़े किसी मामले में जल्दबाजी करने से बचें। संतान की पढ़ाई या उपलब्धि से मन प्रसन्न हो सकता है। गुरु या पिता तुल्य व्यक्ति से विचारों में मतभेद हो तो बहस करने के बजाय उनकी बात समझने की कोशिश करें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले परिस्थितियों का आकलन करें।

  • शुभ रंग: हल्का पीला
  • शुभ अंक: 9
  • उपाय: तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं।
Aaj Ka Rashifal 14 October 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल, जानें शुभ रंग, अंक और उपाय

Aaj Ka Panchang 14 October 2026: आज