#धार्मिक

Aaj Ka Panchang 14 October 2026: आज आश्विन शुक्ल चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का उपाय

Advertisement Carousel

आज का पंचांग, 14 अक्टूबर 2026: आज बुधवार है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज शक संवत 1948 और विक्रम संवत 2083 के आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा का विधान है। साथ ही भगवान गणेश की आराधना करना भी शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं आज का सूर्योदय-सूर्यास्त, नक्षत्र, योग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

आज का पंचांग

  • दिन: बुधवार
  • तिथि: आश्विन शुक्ल चतुर्थी, 15 अक्टूबर को तड़के 1:13 बजे तक; इसके बाद पंचमी तिथि
  • नक्षत्र: अनुराधा, 15 अक्टूबर को तड़के 4:03 बजे तक; इसके बाद ज्येष्ठा
  • योग: आयुष्मान योग रात 8:39 बजे तक; इसके बाद सौभाग्य योग
  • करण: वणिज दोपहर 12:16 बजे तक; इसके बाद विष्टि (भद्रा) करण
  • चंद्र राशि: वृश्चिक
  • ऋतु: शरद
  • सूर्य की स्थिति: दक्षिणायन

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: सुबह 6:21 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 5:53 बजे
  • चंद्रोदय: सुबह 9:49 बजे
  • चंद्रास्त: शाम 7:57 बजे

आज का शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: आज नहीं है।
  • अमृत काल: शाम 4:38 बजे से शाम 6:23 बजे तक

आज का चौघड़िया मुहूर्त

  • लाभ: सुबह 6:21 बजे से 7:48 बजे तक
  • अमृत: सुबह 7:48 बजे से 9:14 बजे तक
  • काल: सुबह 9:14 बजे से 10:40 बजे तक
  • शुभ: सुबह 10:40 बजे से दोपहर 12:07 बजे तक

आज का राहुकाल और अशुभ समय

  • राहुकाल: दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक
  • गुलिक काल: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • यमगंड: सुबह 7:30 बजे से 9 बजे तक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राहुकाल में शुभ कार्यों की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है।

आज का उपाय

बुधवार और नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा तथा भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करें। मां दुर्गा के चौथे स्वरूप को मालपुआ का भोग अर्पित करें और भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता आती है।

Aaj Ka Panchang 14 October 2026: आज आश्विन शुक्ल चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का उपाय

Aaj Ka Rashifal 14 October 2026: मेष