#प्रदेश

छत्तीसगढ़ से अगले 24 घंटे में विदा हो जाएगा मानसून,दिवाली के बाद बढ़ेगी ठंड

Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में अब बारिश की गतिविधियां कम हो गई है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। हालांकि, मानसून की विदाई अभी पूरी तरह नहीं हुई है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के भीतर मानसून छत्तीसगढ़ से लौट जाएगा।

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 33.4 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वही सबसे ज्यादा बारिश कुटरु में 5 सेंटीमीटर और बीजापुर और गंगालूर में तीन सेंटीमीटर दर्ज किया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य जगहों पर भी बारिश हुई है।

प्रदेश में कुटरू 5 सेमी, बीजापुर और गंगालूर 3 सेमी. इसके अतिरिक्त भोपालपटनम, दरभा, गादीरास और भैरमगढ़ 2 सेमी. वहीं सुकमा, कटेकल्याण, जगरगुंडा, गीदम, नानगुर, बास्तानार, तोकापाल और दोरनापाल 1 सेमी बारिश दर्ज हुई है।

बात करें राजधानी रायपुर की तो गुरुवार को बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।