#प्रदेश

छत्तीसगढ़ में महसूस होने लगी ठंड, मौसम रहेगा शुष्क,प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की भी संभावना

Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई हो चुकी है। बारिश की जगह अब ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग ने तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना जताई है। वहीं, प्रदेश में अब सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून का दौर अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना भी जताई है।

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, बलौदाबाजार, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा समेत 10जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से बताया गया था कि, इस बार मानसून छत्तीसगढ़ में सामान्य से अधिक सक्रिय था, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। ⁠