#प्रदेश

वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, बोरसी में पैदल मार्च कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

Advertisement Carousel

 

फिंगेश्वर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान अध्यक्ष माननीय दीपक बैज जी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर के अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में आज ग्राम बोरसी में वोट चोरी के मुद्दे को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने पैदल मार्च निकालकर लोकतंत्र की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा के पक्ष में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के अंत में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया गया।

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ” और “वोट चोरी बंद करो” जैसे नारों के साथ चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। कांग्रेसजनों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता के मताधिकार का सम्मान और उसकी सुरक्षा सर्वोपरि है। चुनाव प्रक्रिया पर जनता का विश्वास बनाए रखना निर्वाचन आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। वोट चोरी से जुड़े सवालों और आशंकाओं पर निष्पक्ष जांच तथा पारदर्शी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास कायम रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों पर जनता की आवाज बनकर संघर्ष करते रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व और जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में कांग्रेस संगठन जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार सक्रिय है। यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष तक सीमित नहीं, बल्कि लोकतंत्र की गरिमा, संविधान की भावना और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा का संकल्प है।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश साहू,जिला उपाध्यक्ष पुष्पा साहू,वरिष्ठ नेता डी.के ठाकुर,दुर्गा प्रसाद सिन्हा,तेजेश यदू,जगन्नाथ साहू,रेवा ओगरे, सुन्दर साहू,डोमन तारक, दयानन्द,साहू,भुवनेश्वरी बंजारे,हिमेश्वरी साहू,जानकी निर्मलकर, छन्नू साहू,शिव कुमार साहू,वासु साहू, कुलेश्वर धनकर, राहुल साहू हिमांशु साहू, धनेन्द्र यादव, वासिम खान, डेविड, महेश्वर भगत, कुंदन, योगेश, अश्वनी, नेतराम सिन्हा, बरसन पटेल, चिमन बघेल, नितेश भारतीय, मनोज निर्मलकर, टिंकू रात्रे, रोशन ओगरे, दीपक डहरिया,भीम पुर्रे, इंदल निर्मलकर, सोमनाथ यादव, खोमेश्वर,सिन्हा,रोहित साहू,खेमराज सिंन्हा,ईश्वरी साहू,भोला कोसरे,भागवत अंगारे,जावेद कोसरे, चंद्रकांत ओगरे,युगल पूर्रे,वासुदेव यादव, सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मंडल एवं सेक्टर अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।