#धार्मिक

आज का पंचांग 20 अक्टूबर 2026: विजयादशमी पर बन रहे खास संयोग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल

Advertisement Carousel

आज 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन शुक्ल नवमी तिथि है। दोपहर 12:50 बजे के बाद नवमी समाप्त होकर दशमी तिथि शुरू होगी। इसी के साथ विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। आज श्रवण नक्षत्र शाम 6:02 बजे तक रहेगा, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र शुरू होगा।

आज की तिथि और नक्षत्र

  • शक संवत: 1948
  • विक्रम संवत: 2083
  • मास: आश्विन
  • पक्ष: शुक्ल पक्ष
  • तिथि: नवमी, दोपहर 12:50 बजे तक; इसके बाद दशमी
  • वार: मंगलवार
  • नक्षत्र: श्रवण, शाम 6:02 बजे तक; फिर धनिष्ठा
  • योग: शूल, 21 अक्टूबर तड़के 12:50 बजे तक; फिर गण्ड
  • करण: कौलव, दोपहर 12:50 बजे तक; फिर तैतिल
  • चंद्रमा: मकर राशि
  • ऋतु: शरद
  • अयन: दक्षिणायन

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: सुबह 6:25 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 5:47 बजे
  • चंद्रोदय: दोपहर 2:23 बजे
  • चंद्रास्त: 21 अक्टूबर तड़के 1:22 बजे

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति

सूर्य देव तुला राशि में स्थित हैं, जबकि चंद्र देव मकर राशि में संचार कर रहे हैं।

विजयादशमी पर आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक
अमृत काल: सुबह 6:36 बजे से 8:21 बजे तक
दुर्गा विसर्जन मुहूर्त: दोपहर 1:14 बजे से 3:30 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 1:59 बजे से 2:45 बजे तक

आज का चौघड़िया

  • रोग: सुबह 6:25 से 7:50 बजे तक
  • उद्वेग: सुबह 7:50 से 9:15 बजे तक
  • चर: सुबह 9:15 से 10:40 बजे तक
  • लाभ: सुबह 10:40 बजे से दोपहर 12:06 बजे तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक
गुलिक काल: दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक
यमगंड: सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक

विजयादशमी पर क्या करें?

मंगलवार और विजयादशमी के शुभ अवसर पर भगवान श्रीराम और हनुमान जी की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दिन शस्त्र पूजन के साथ शमी के वृक्ष की पूजा कर उसके नीचे दीपक जलाने की भी परंपरा है। मान्यता है कि विजयादशमी के दिन किए गए शुभ कार्य जीवन में विजय और सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं।