#प्रदेश

बिलासपुर में गुपचुप खाने से एक ही परिवार के 7 लोगों की तबीयत बिगड़ी, 3 बच्चों की हालत गंभीर

Advertisement Carousel

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। फूड पॉइजनिंग की आशंका के चलते सभी को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन बच्चे शामिल हैं, जिनकी हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है। छह साल के एक बच्चे को एनआईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है।

सीएमडी कॉलेज के पास ठेले पर खाया था गुपचुप

जानकारी के अनुसार, सकरी थाना क्षेत्र के परसदा गांव निवासी महेश साहू अपनी पत्नी संतोषी साहू और परिवार के बच्चों के साथ घूमने के लिए बिलासपुर आए थे। अष्टमी की रात परिवार ने सीएमडी कॉलेज के पास एक ठेले पर गुपचुप खाया था। इसके बाद सभी अपने घर लौट गए।

बताया जा रहा है कि अगले दिन सुबह परिवार के सदस्यों को उल्टी होने लगी। कुछ ही समय में परिवार के सात लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद सभी को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

तीन बच्चों की हालत ज्यादा खराब

अस्पताल में भर्ती सात लोगों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। इनकी हालत अन्य मरीजों की तुलना में ज्यादा खराब बताई जा रही है। इनमें छह वर्षीय एक बच्चे को एनआईसीयू में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

फूड पॉइजनिंग की आशंका

एक ही परिवार के सात सदस्यों की गुपचुप खाने के बाद तबीयत बिगड़ने से फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, बीमारी के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल सभी मरीजों का सिम्स अस्पताल में उपचार जारी है।