#प्रदेश

CG Transfer News: लोक निर्माण विभाग में 14 सहायक ग्रेड-01 का प्रशासनिक तबादला, तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना

Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग में कार्यरत 14 सहायक ग्रेड-01 का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण किया गया है। स्थानांतरित कर्मचारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, संबंधित कर्मचारियों को प्रशासनिक आवश्यकता के आधार पर नई जगह पदस्थ किया गया है। तबादले के बाद सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्धारित स्थान पर कार्यभार संभालना होगा।