Close

आज का इतिहास 24 अक्टूबर : भारतीय पार्श्व गायक, संगीत निर्देशक, संगीतकार और शास्त्रीय गायक मन्ना डे का निधन 2013 में आज ही के दिन हुआ था

24 अक्टूबर का दिन भारतीयों के लिए इसलिए खास है क्योंकि 24 अक्टूबर 2018 के दिन भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सिर्फ 205 पारियों में 10,000 रन बनाने वाले 12वें और सबसे तेज रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 24 अक्टूबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

24 अक्टूबर से जुड़ा भारतीय इतिहास
1775- अंतिम मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर का जन्म 24 अक्टूबर 1775 को हुआ था।
1865- भागवत सिंह गोंडल रियासत के शासक महाराजा थे। जिनका जन्म 24 अक्टूबर 1865 को हुआ था।
1871- असम साहित्य सभा के पहले अध्यक्ष पद्मनाथ गोहेन बरुआ का जन्म 24 अक्टूबर 1871 को हुआ था।
1883- मिर्जा इस्माइल एक भारतीय राजनेता थे जो मैसूर, जयपुर और हैदराबाद के राज्यों के दीवान थे। इनका जन्म 24 अक्टूबर 1883 को हुआ था।
1914 – भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की क्रांतिकारी लक्ष्मी सहगल का जन्म 24 अक्टूबर 1914 को हुआ था।
1921 – रासीपुरम कृष्णास्वामी अय्यर लक्ष्मण एक भारतीय कार्टूनिस्ट, चित्रकार और हास्य लेखक थे। इनका जन्म 24 अक्टूबर 1921 को हुआ था।
1940 – भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक कृष्णस्वामी कस्तूरीरंगन जिन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का नेतृत्व किया। इनका जन्म 24 अक्टूबर 1940 को हुआ था।
1960- भारतीय अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को बॉलीवुड फिल्मों और हिंदी सोप ओपेरा में सहायक भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। इनका जन्म 24 अक्टूबर 1960 को हुआ था।
1974 – अनुराग ठाकुर जो कि हमीरपुर से भारत में संसद के निचले सदन के सदस्य थे। इनका जन्म 24 अक्टूबर 1974 को हुआ था।
1976 – भारतीय अभिनेत्री मल्लिका शेरावत जो मुख्य रूप से हिंदी भाषा की फिल्मों में काम करती हैं। इनका जन्म 24 अक्टूबर 1976 को हुआ था।
1980 – भारतीय शास्त्रीय गायिका कौशिकी चक्रवर्ती का जन्म 24 अक्टूबर 1980 को हुआ था।
1991-इस्मत चुगताई एक भारतीय उर्दू उपन्यासकार, लघु कथाकार और फिल्म निर्माता थीं। जिनका देहांत 24 अक्टूबर 1991 को हुआ था।
2004- कोल्लूर मल्लप्पा हैदराबाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पहले अध्यक्ष थे। जिनकी मृत्यु 24 अक्टूबर 2004 को हुई थी।
2013- मन्ना डे एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित भारतीय पार्श्व गायक, संगीत निर्देशक, संगीतकार और भारतीय शास्त्रीय गायक थे। जिनका निधन 24 अक्टूबर 2013 को हुआ था।

scroll to top