#राष्ट्रीय

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए बड़ी खबर, 30 अक्टूबर को जारी होगी 24वीं किस्त; खाते में आएंगे ₹2,000

Advertisement Carousel

PM Kisan 24th Installment Date 2026: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों के लिए अगली किस्त को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी। इसके तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

किसानों को सालाना मिलते हैं ₹6,000

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है। इस सहायता का उद्देश्य किसानों को खेती-किसानी से जुड़े खर्चों में आर्थिक मदद देना है।

30 अक्टूबर को जारी होगी 24वीं किस्त

योजना की 24वीं किस्त की तारीख को लेकर किसानों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सरकार 30 अक्टूबर 2026 को अगली किस्त जारी करेगी।

पीएम किसान योजना के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी इस संबंध में जानकारी साझा की गई है। पोस्ट में बताया गया है कि 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी की जाएगी, ताकि किसानों को आर्थिक सहायता मिल सके।

किसानों के लिए जरूरी जानकारी

किस्त का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जो योजना के पात्रता मानकों को पूरा करते हैं। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंक खाते और योजना से जुड़े विवरण की जांच कर लें, ताकि किस्त का पैसा मिलने में किसी तरह की परेशानी न हो।