#प्रदेश

छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन पर बड़ा अपडेट: 3 साल में 6,836 करोड़ से ज्यादा का भुगतान, अकेली ग्राम योजनाओं पर 4,985 करोड़ खर्च

Advertisement Carousel

समूह जलप्रदाय योजनाओं के लिए 1,690 करोड़ से अधिक जारी, चालू वित्तीय वर्ष में एकल ग्राम योजनाओं के लिए 612 करोड़ का आबंटन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यों के लिए पिछले तीन वर्षों में 6,836.51 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इसमें एकल ग्राम योजनाओं, समूह जलप्रदाय योजनाओं समेत अन्य मदों में किए गए भुगतान शामिल हैं। मिशन के तहत विभिन्न योजनाओं के लिए भुगतान की प्रक्रिया लगातार जारी है।

एकल ग्राम योजनाओं पर सबसे ज्यादा भुगतान

जल जीवन मिशन के राज्य कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में एकल ग्राम योजनाओं के तहत 4,985.35 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। वहीं समूह जलप्रदाय योजनाओं के लिए 1,690.94 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है।

इसके अलावा सपोर्ट मद में 136.18 करोड़ रुपये और जल गुणवत्ता जांच से जुड़े कार्यों के लिए 24.04 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

चालू वित्तीय वर्ष में 612 करोड़ रुपये का आबंटन

विभाग के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष में एकल ग्राम योजनाओं के भुगतान के लिए 612 करोड़ रुपये का आबंटन प्राप्त हुआ है। इसमें से अब तक 162.46 करोड़ रुपये का आबंटन जारी किया जा चुका है।

शेष राशि के संबंध में भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत भुगतान की कार्रवाई जारी है।

वित्तीय आबंटन के अनुसार लगातार जारी है भुगतान

जल जीवन मिशन के अधिकारियों ने बताया कि मिशन के तहत विभिन्न योजनाओं के भुगतान की प्रक्रिया सतत रूप से संचालित की जा रही है। उपलब्ध वित्तीय आबंटन के अनुरूप संबंधित योजनाओं और कार्यों के लिए भुगतान संबंधी कार्रवाई की जा रही है।