cg breaking : अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति से दुखद खबर सामने आई है। दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, उनका हैदराबाद के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
विधायक के निधन की खबर से भाजपा नेताओं और अहिवारा क्षेत्र में शोक की लहर है। पार्टी नेताओं और क्षेत्रवासियों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।





