CG Transfer : छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले; संयुक्त संचालक से लेकर उप संचालक तक बदले गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। विभाग ने अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल में संयुक्त संचालक, वरिष्ठ लेखाधिकारी, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी और उप संचालक (वित्त) स्तर के अधिकारी प्रभावित हुए हैं।







