Close

बीआईटी दुर्ग के ई.डी सेल के स्टूडेंट्स को कराया गया एम. एस.एम.ई प्रशिक्षण संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण

दुर्ग। बीआईटी दुर्ग के ई.डी सेल के तत्वावधान में एम. एस.एम.ई प्रशिक्षण संस्थान रसमडा दुर्ग में, तृतीय सेमेस्टर के छात्रों को आज शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। एम.एस. एम.ई प्रशिक्षण संस्था में मौजूद विभिन्न उपकरणों व कार्यो की जानकारी दी गयी। संस्था प्रमुख डॉ जजंती मोहंती एवं डॉ तांडेकर द्वारा प्रबंधन के छात्रों को विशेष रूप से कौशल विकास और उद्यमशीलता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

छात्रों को संस्थान का दौरा करवाया गया, जिसमे विभिन्न उपकरणों व आधुनिक आई.टी उपकरणों से लैस लैब्स के कार्य व उनकी महत्ता की जानकारी दी गयी। संस्था के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा, छात्रों के विभिन्न जिज्ञासापूर्ण प्रश्नों का सरल शब्दों में उत्तर दिया गया तथा उन्हें आने वाले अन्य आधुनिक प्रयोजनों के बारे में बताया गया। उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ और संस्थान नवप्रवर्तन परिषद भिलाई प्राद्योगिकी संस्थान दुर्ग के तत्वावधान मे संस्था प्रमुख डॉ अरुण अरोरा जी के अनुमति से शैक्षणिक भ्रमण पूर्ण हुआ जिसमें प्रबंधन विभाग के डॉ संजय गुहा डॉ अशोक चंद्रा डॉ अभिषेक चक्रवर्ती डॉ अपराजिता पटनायक,  बी वर्घीस, श्रीमती सुषमा सिंह एवं डॉ. राजीव पाठक उपस्थित थे।

scroll to top