Aaj Ka Panchang 10 November 2026: आज गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj Ka Panchang 10 November 2026: आज 10 नवंबर 2026, मंगलवार है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पावन अवसर है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर उन्हें अन्नकूट का भोग लगाने की परंपरा है। आज प्रतिपदा तिथि दोपहर 2 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू होगी। चंद्रमा पूरे दिन वृश्चिक राशि में संचार करेंगे। आइए जानते हैं आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का समय।
आज का पंचांग 10 नवंबर 2026 (Aaj Ka Panchang)
- दिन: मंगलवार
- शक संवत: 1948
- विक्रम संवत: 2083
- मास: कार्तिक
- पक्ष: शुक्ल पक्ष
- तिथि: प्रतिपदा दोपहर 2 बजे तक, इसके बाद द्वितीया
- नक्षत्र: विशाखा सुबह 9:19 बजे तक, इसके बाद अनुराधा
- योग: शोभन अगले दिन तड़के 3:10 बजे तक, इसके बाद अतिगण्ड
- करण: बव दोपहर 2 बजे तक, इसके बाद बालव
- ऋतु: हेमंत
- अयन: दक्षिणायन
- चंद्र राशि: वृश्चिक
- सूर्य राशि: तुला
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय: सुबह 6:40 बजे
- सूर्यास्त: शाम 5:30 बजे
- चंद्रोदय: सुबह 7:38 बजे
- चंद्रास्त: शाम 5:52 बजे
आज के शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)
- अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक
- अमृत काल: रात 12:14 बजे से अगले दिन तड़के 1:59 बजे तक (11 नवंबर)
- गोवर्धन पूजा मुहूर्त: सुबह 6:40 बजे से 8:50 बजे तक
- पूजा की कुल अवधि: 2 घंटे 10 मिनट
आज का चौघड़िया मुहूर्त
- रोग: सुबह 6:40 से 8:01 बजे तक
- उद्वेग: सुबह 8:01 से 9:22 बजे तक
- चर: सुबह 9:22 से 10:43 बजे तक
- लाभ: सुबह 10:43 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक
आज का राहुकाल और अशुभ समय
- राहुकाल: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक
- गुलिक काल: दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक
- यमगंड: सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राहुकाल में शुभ कार्यों की शुरुआत करने से बचना चाहिए।
आज गोवर्धन पूजा का महत्व
कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था। इसी प्रसंग की याद में गोवर्धन पूजा की जाती है। इस दिन गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा करने और भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाने की परंपरा है।
आज का विशेष उपाय
आज मंगलवार और गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर विधि-विधान से पूजन करें। भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाएं और हनुमान जी की आरती करें। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।





