#धार्मिक

Aaj Ka Rashifal 15 November 2026: आज छठ महापर्व पर इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, मेष को तीर्थयात्रा का योग, कन्या की पूरी होगी बड़ी इच्छा; जानें सभी 12 राशियों का हाल

Advertisement Carousel

आज का राशिफल 15 नवंबर 2026 (Today Horoscope): आज रविवार का दिन है। चंद्रमा मकर राशि में संचार कर रहे हैं। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कुछ राशियों के लिए दिन खुशियों और आर्थिक लाभ के अवसर लेकर आ सकता है, तो कुछ जातकों को खर्च और सेहत के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आज छठ महापर्व का संध्या अर्घ्य भी है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल और शुभ उपाय।

मेष राशि: तीर्थयात्रा पर जाने का संयोग बनेगा

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में बीतेगा। किसी सगे-संबंधी से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ घूमने या तीर्थयात्रा पर जाने का संयोग बन सकता है। पिता और पैतृक पक्ष से लाभ मिलने के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। हालांकि, अटके हुए कामों को पूरा करने पर ध्यान देना होगा।

  • भाग्य प्रतिशत: 88%

  • शुभ उपाय: भगवान शिव का अभिषेक करें।

वृषभ राशि: उपहार और सम्मान मिलने के योग

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रह सकता है। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रयास से बढ़कर सफलता मिल सकती है। कहीं से उपहार और सम्मान प्राप्त होने के योग हैं। पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और बच्चों की ओर से खुशी मिल सकती है।

  • भाग्य प्रतिशत: 83%

  • शुभ उपाय: श्रीलक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि: सेहत में सुस्ती महसूस होगी

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा अप्रत्याशित रह सकता है। किसी मेहमान या मित्र के अचानक आने से खुशी मिलेगी। हालांकि, थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है। वैवाहिक जीवन में रोमांस बना रहेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा।

  • भाग्य प्रतिशत: 85%

  • शुभ उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें।

कर्क राशि: खर्चों पर रखना होगा नियंत्रण

कर्क राशि वालों के लिए रविवार का दिन अनुकूल रह सकता है। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। नई साझेदारी और कारोबार में लाभ के योग हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। हालांकि, घरेलू जरूरतों, वाहन और उपकरणों पर खर्च बढ़ सकता है। छोटी या लंबी दूरी की यात्रा भी संभव है।

  • भाग्य प्रतिशत: 84%

  • शुभ उपाय: श्रीराम चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि: आर्थिक मामलों में संतुलन बना रहेगा

सिंह राशि के जातकों को आज सेहत के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। सांस और कफ से जुड़ी परेशानी हो सकती है। किसी काम को उत्साह में शुरू तो करेंगे, लेकिन बीच में मन भटक सकता है। ऐसे में धैर्य और संयम बनाए रखें। आर्थिक मामलों में खर्च संतुलित रहेगा, हालांकि अचानक कुछ खर्च सामने आ सकते हैं।

  • भाग्य प्रतिशत: 78%

  • शुभ उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करें।

कन्या राशि: बड़ी इच्छा पूरी होने के योग

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। कुछ नया सीखने और करने का अवसर मिलेगा। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात संभव है। मनोरंजन और शौक पर धन खर्च कर सकते हैं। आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। नए वस्त्र और उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विदेश से जुड़े कामों में भी अच्छी खबर मिल सकती है।

  • भाग्य प्रतिशत: 87%

  • शुभ उपाय: तुलसी के सामने दीपक जलाएं।

तुला राशि: प्रभाव और सम्मान में होगी वृद्धि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन खास रह सकता है। परिवार और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपकी बातों और सुझावों को महत्व देंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। फैशन और श्रृंगार से जुड़े कारोबारियों को विशेष लाभ मिल सकता है।

  • भाग्य प्रतिशत: 84%

  • शुभ उपाय: चावल का दान करें।

वृश्चिक राशि: सामाजिक संपर्क का दायरा बढ़ेगा

वृश्चिक राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी पुराने रिश्तेदार या परिचित से दोबारा संपर्क हो सकता है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने और लोगों का सहयोग प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

  • भाग्य प्रतिशत: 87%

  • शुभ उपाय: श्रीराम चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि: मांगलिक कार्यों में शामिल होने का मौका

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। हालांकि, थकान महसूस हो सकती है। विवादित मामलों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। शाम का समय परिवार के साथ अच्छा बीतेगा।

  • भाग्य प्रतिशत: 84%

  • शुभ उपाय: तुलसी के सामने दीपक जलाएं।

मकर राशि: सुखद और रोमांचक रहेगा दिन

मकर राशि में चंद्रमा का गोचर आपके लिए कई सुखद अनुभव लेकर आ सकता है। हालांकि, आप भावुक हो सकते हैं और छोटी-छोटी बातों पर खुशी या नाराजगी जाहिर कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। घर में किसी रिश्तेदार या मित्र का आगमन हो सकता है। अनजान मामलों में बिना जानकारी के हाथ आजमाने से बचें।

  • भाग्य प्रतिशत: 86%

  • शुभ उपाय: भगवान शिव का अभिषेक करें।

कुंभ राशि: अचानक बढ़ सकते हैं खर्च

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। सेहत में नरमी महसूस हो सकती है। अचानक और अनचाहे खर्च सामने आने की आशंका है। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से दूरी महसूस हो सकती है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। जरूरतमंदों की मदद करना शुभ रहेगा।

  • भाग्य प्रतिशत: 78%

  • शुभ उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि: वरिष्ठ लोगों का मिलेगा सहयोग

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के अवसर बन सकते हैं। पड़ोसियों से मदद मिलेगी। पहले से बीमार चल रहे लोगों की सेहत में सुधार के संकेत हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। हालांकि, काम के साथ खानपान और आराम का भी ध्यान रखें।

  • भाग्य प्रतिशत: 84%

  • शुभ उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करें।

 

Aaj Ka Panchang 15 November 2026: आज

Aaj Ka Rashifal 15 November 2026: आज छठ महापर्व पर इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, मेष को तीर्थयात्रा का योग, कन्या की पूरी होगी बड़ी इच्छा; जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 15 November 2026: आज