#धार्मिक

आज का राशिफल 22 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें किसे मिलेगा धन लाभ और किसकी बढ़ेगी परेशानी

Advertisement Carousel

Aaj Ka Rashifal 22 November 2026: आज रविवार का दिन कई राशियों के लिए खुशियां और नए अवसर लेकर आ सकता है। चंद्रमा का मेष राशि में संचार कुछ जातकों के आत्मविश्वास और उत्साह में वृद्धि करेगा। मेष, मिथुन और तुला राशि वालों के लिए दिन लाभदायक रहने के संकेत हैं। वहीं कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों को अपने काम और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। किसी को पारिवारिक सहयोग मिलेगा तो किसी के लिए धन लाभ और यात्रा के योग बनेंगे। आइए जानते हैं ज्योतिषीय गणना के अनुसार सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, भाग्य प्रतिशत और विशेष उपाय।

मेष राशि: रचनात्मक कामों में बढ़ेगी रुचि

आज आपका आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ा रहेगा। मन में नए विचार आएंगे और आप अपने काम को बेहतर तरीके से पूरा करने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ घर की व्यवस्था सुधारने में समय बिता सकते हैं। परिवार में किसी आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। संतान की सेहत का ध्यान रखें।

भाग्य प्रतिशत: 90%
उपाय: गुड़ मिला जल सूर्यदेव को अर्पित करें।

वृषभ राशि: मनोरंजन और यात्रा पर बढ़ सकता है खर्च

आज आपका दिन सुख-सुविधाओं और मनोरंजन के बीच बीतेगा। घूमने-फिरने या किसी यात्रा की योजना बन सकती है। मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। हालांकि, प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए जरूरी होगा।

भाग्य प्रतिशत: 76%
उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें और दामोदराष्टकम का पाठ करें।

मिथुन राशि: अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग

आज का दिन आपके लिए लाभकारी रह सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। कहीं पैसा फंसा हुआ है तो उसकी वापसी के संकेत हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात और यात्रा का अवसर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

कर्क राशि: परिवार और समाज में मिलेगा सहयोग

आज का दिन पहले के मुकाबले बेहतर रह सकता है। मानसिक और शारीरिक परेशानियों में राहत महसूस करेंगे। पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का सहयोग मिलेगा। पैतृक कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। किसी मांगलिक या शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। दूसरों के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देने से बचें।

भाग्य प्रतिशत: 87%
उपाय: भगवान शिव की आराधना करें और रुद्राष्टक का पाठ करें।

सिंह राशि: अचानक मिल सकती है खुशखबरी

आज आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए सक्रिय रहेंगे। भाग्य का साथ मिलने से किसी पुराने प्रयास में सफलता मिल सकती है। अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है। धार्मिक स्थल की यात्रा का योग बन सकता है। हालांकि, मित्रों और पड़ोसियों के साथ बातचीत में जरूरत से ज्यादा समय बिताने से काम प्रभावित हो सकता है। बिजली और धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल करते समय सावधानी रखें।

भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि: विरोधियों से रहें सतर्क

आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए अपने काम पर विशेष ध्यान दें। कारोबार में लाभ तो होगा, लेकिन उम्मीद से कम रह सकता है। पारिवारिक मामलों में जीवनसाथी के साथ मतभेद की आशंका है। किसी भी विवाद को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें।

भाग्य प्रतिशत: 79%
उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।

तुला राशि: कारोबार में मिलेगा लाभ

आज का दिन आपके लिए सुखद और रोमांटिक रह सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों और रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर होंगे। उपहार और स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिल सकता है। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। साझेदारों और सहयोगियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा।

भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और हरि स्तोत्र का पाठ करें।

वृश्चिक राशि: जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें

आज आपको अपने व्यवहार और निर्णयों में संयम रखना होगा। जल्दबाजी में लिया गया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और चोट लगने की आशंका को देखते हुए सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। कोई पुरानी समस्या फिर सामने आ सकती है। खानपान में सावधानी रखें और परिवार में विवाद से बचें।

भाग्य प्रतिशत: 78%
उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

धनु राशि: मेहनत और अनुभव का मिलेगा लाभ

आज आपके लिए दिन सकारात्मक रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और अनुभव का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। किसी शुभ आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। मित्र या रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है। खानपान और परिवार के साथ समय बिताने का आनंद मिलेगा। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: श्रीदामोदराष्टकम का पाठ करें।

मकर राशि: यात्रा और सामाजिक गतिविधियों के बनेंगे योग

आज का दिन परिवार के लिहाज से अच्छा रह सकता है। वाहन सुख और छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। माता और मातृपक्ष के रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। शिक्षा और कला से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। पड़ोसियों और परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और बजरंग बाण का पाठ करें।

कुंभ राशि: शौक पूरे करने का मिलेगा मौका

आज आपके लिए लाभ और खर्च दोनों की स्थिति बनी रह सकती है। कारोबार में कर्मचारियों और सहयोगियों का साथ मिलेगा। अपनी पसंद और शौक पर धन खर्च कर सकते हैं। घर की व्यवस्था और वाहन से जुड़े खर्च सामने आ सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। किसी भी दस्तावेज की अच्छी तरह जांच करने के बाद ही निर्णय लें।

भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि: सुस्ती के बीच परिवार का मिलेगा साथ

आज आपका मन काम की अपेक्षा आराम करने में अधिक लग सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। कमर और शरीर के निचले हिस्से में परेशानी हो सकती है। भारी सामान उठाने से बचें। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ जरूरी पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करनी पड़ सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक कारोबार में लाभ के संकेत हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

भाग्य प्रतिशत: 81%
उपाय: सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

 

आज का राशिफल 22 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें किसे मिलेगा धन लाभ और किसकी बढ़ेगी परेशानी

Aaj Ka Panchang 22 November 2026: आज