मुंबई। संगीत की दुनिया के दिग्गज और मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार थे और अमेरिका के अस्पताल में भर्ती थे। 73 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।
जाकिर हुसैन भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान कलाकार थे और उनका नाम पूरे विश्व में सम्मान के साथ लिया जाता है। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है।