Close

छत्तीसगढ़ समाज ने मनाई पूज्य स्वतंत्रता सेनानियों की जन्म जयंती

Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ समाज नामक प्रतिष्ठित संस्थान में राज्य के पूज्य स्वतंत्रता सेनानियों की जन्म जयंती मनाई गई। संस्था के अध्यक्ष जागेश्वर दिसंबर में जन्मे महापुरुषों की जयंती का आयोजन करते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार आशीष सिंह ने गुरु घासीदास जी के समावेशी समाज के सिद्धांत पर चर्चा किया। लोकप्रिय कवि  रामेश्वर वैष्णव ने प सुन्दर लाल शर्मा का काव्यात्मक वर्णन किया। मैंने ठाकुर प्यारेलाल की त्यागमूर्ति कहलाने के मायने की व्याख्या किया।



प्रो के के अग्रवाल ने विधान पुरुष घनश्याम सिंह गुप्ता की अनकही बातों को प्रकट किया। सुधीर शर्मा ने समग्र चर्चा किया। घनाराम साहू आचार्य ने दुर्लभ प्रसंग जाहिर किया।
इस अवसर पर काविश हैदरी ,संजीव साहू ,चकोर आदि अनेक प्रबुद्ध नागरिक सम्मिलित हुए। जागेश्वर जी ने संचालन के दरम्यान अमर सेनानियों का व्यापक वर्णन किया।

scroll to top