Close

आज का इतिहास में 27 दिसंबर : भारतीय कवि ग़ालिब और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का आज जन्म हुआ था

27 दिसंबर 2014 को मैग्नेटर एसजीआर 1806-20 पर हुए विस्फोट से विकिरण पृथ्वी पर पहुंचा। यह ग्रह पर देखी गई ज्ञात सबसे चमकीली एक्स्ट्रासोलर घटना है। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 27 दिसंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिन किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

27 दिसंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास
1797 – भारतीय कवि ग़ालिब का जन्म 27 दिसंबर 1797 को हुआ था।
1897- एबी वालावलकर एक भारतीय रेलवे इंजीनियर, पुरालेखविद और इतिहासकार थे। जिनका जन्म 27 दिसंबर 1897 को हुआ था।
1898 – पंजाबराव देशमुख एक सामाजिक कार्यकर्ता और भारत में किसानों के नेता थे। जिनका जन्म 27 दिसंबर 1989 को हुआ था।
1937 – पांचवीं लोकसभा के सबसे कम उम्र के सदस्यों में से एक शंकर दयाल सिंह का जन्म 27 दिसंबर 1937 को हुआ था।
1942 – भारतीय सेना में सिपाही अल्बर्ट एक्का का जन्म 27 दिसंबर 1942 को हुआ था।
1944 – विजय अरोरा हिंदी फ़िल्मों और टेलीविज़न धारावाहिकों के एक भारतीय अभिनेता थे। जिनका जन्म 27 दिसंबर 1944 को हुआ था।
1965 – भारतीय फ़िल्म अभिनेता सलमान ख़ान, जो बॉलीवुड फिल्मों में काम करते हैं। इनका जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ था।
1975 – 27 दिसंबर 1975 को भारत के धनबाद में चासनाला कोलियरी में हुए विस्फोट में 350 लोग डूब गए।
1976 – राजस्थान के राजनीतिज्ञ गोपाल मीणा का जन्म 27 दिसंबर 1976 को हुआ था।
1985 – पंछी बोरा असम की एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री और मॉडल हैं। जिनका जन्म 27 दिसंबर 1985 को हुआ था।
1987 – पुनर्जन्म शोध का विषय बनीं शांति देवी एक भारतीय महिला थीं, जिन्होंने अपने पिछले जीवन को याद करने का दावा किया। शांति देवी का निधन 27 दिसंबर 1987 को हुआ था।

scroll to top