#प्रदेश

23 साल के छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण, जानिए कहां और कब हुआ

Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को बने 23 साल हो चुके हैं. इन 23 सालों में आज छठवीं बार मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ गठन के बाद पहली बार 1 नवंबर 2000 को प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री अजित जोगी ने पुलिस परेड ग्राउंड में शपथ ली थी। आइये जानते हैं किस मुख्यमंत्री ने कहां ली थी शपथ –



1- 01 नवंबर 2000, अजीत जोगी, पुलिस परेड ग्राउंड

2- 8 नवंबर 2003, डॉ रमन सिंह, पुलिस परेड मैदान

3- 12 दिसंबर 2008, डॉ रमन सिंह, पुलिस परेड मैदान

4- 12 दिसंबर 2013, डॉ रमन सिंह, पुलिस परेड मैदान

5- 17 दिसंबर 2018, भूपेश बघेल, बलवीर सिंह जुनेजा स्टेडियम
(पहले यह कार्यक्रम साइंस कॉलेज मैदान में तय था, किन्तु लगातार वर्षा के कारण तत्कालीन कलेक्टर डा. बासव राजू एस ने रातोरात कार्यक्रम स्थल बदले)

6- 13 दिसंबर 2023, विष्णु देव साय, साइंस कॉलेज मैदान