#प्रदेश

फिर बदला मौसम का मिजाज, प्रदेश के इन इलाकों में पड़ेगी जोरदार ठंड

Advertisement Carousel

प्रदेश के कई जिले में हल्की बूंदाबादी देखी जा सकती है। इसके साथ ही दो दिन के बाद तापमान में 4% की गिरावट आ सकती है। ठंड और ठिठुरन बढ़ेगी। वहीं अभी अंबिकापुर को सबसे ठंड इलाका घोषित किया गया है।



पश्चिमी विक्षोभ के महाराष्ट्र की तरफ पहुंचने के साथ ही छत्तीसगढ़ में मौसम (CG Weather) का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं ठंड में थोड़ी कमी आई है।

नमी हवाओं के कारण ठंडी बनी रहेगी। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण शनिवार को भी मौसम शुष्क रिकॉर्ड किया गया है। वही रात के तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जाएगी। 15 जनवरी के बाद ठंडी हवाओं का आगमन होगा।