#प्रदेश

कपड़ा सुखाने के दौरान दो महिलाओं को लगा करंट , एक महिला की मौत , दूसरी गंभीर

Advertisement Carousel

 



गरियाबंद। बुधवार सुबह नगर के आजाद चौक स्थित एक घर में दुखद घटना हो गई। यहां कपड़ा सुखाने के दौरान दो महिलायें करंट की चपेट में आ गई। इस घटना में जहां एक महिला की मौत हो गई वही दूसरी महिला को गंभीर हालत में हॉस्पिटल एडमिट किया गया है। मृतक महिला का नाम देवकी डोंगरे उम्र 30 वर्ष बताया जा रहा है , 26 वर्षीय सुमन डोंगरे का उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिलायें मूल रूप से गोहरा पदर के नजदीक ग्राम बाजाड़ी की रहने वाली थी, जो पिछले कुछ वर्षों से नगर के आजाद चौक में निवासरत थी।