#प्रदेश

अजब प्रेम की गजब कहानी : 3 फीट के दूल्हे ने ढाई फीट की दुल्हन से रचाया ब्याह

Advertisement Carousel

कोरबा में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली है। यहां पाली ब्लॉक के ढर्राभाठा गांव के विजय मरावी की लंबाई 3 फीट थी। उसे अपने जैसे जीवनसाथी की तलाश थी। संयोग से विजय को फेसबुक पर नजदीकी गांव की दुर्गा मिली। जिसकी हाइट ढाई फीट थी। फेसबुक पर हुई दोस्ती जल्दी ही प्यार में बदल गई। हाल ही में दोनों ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाह रचा लिया। दोनों की शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।