Close

प्रदेश की भाजपा सरकार बनाएगी देवभोग को नगर पंचायत,उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया आश्वासन

गरियाबंद .प्रदेश की भाजपा सरकार देवभोग को नगर पंचायत बनाने जा रही है ।देवभोग को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग लेकर क्षेत्र के भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल शामिल में भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायकगण,मंडल अध्यक्षगण और भाजपा के दिग्गज नेताओं ने मुलाकात की.दरअसल देवभोग को नगरपंचायत बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है तहसील मुख्यालय होने के साथ ही देवभोग व्यावसायिक दृष्टिकोण से 100 गांवों के लोग देवभोग पर निर्भर रहते है।साथ ही यहां का जनसंख्या अनुपात भी नगर पंचायत के लिए उपयुक्त है। इस विषय पर तुरंत सहमति देते हुए उपमुख्यमंत्री ने जल्द ही देवभोग नगर पंचायत बनाने की कवायद करने का आश्वाशन दिया है। साथ ही बेलाट नाला पे उच्चस्तरीय पुल निर्माण की मांग भी रखी गई है जानकारी हो कि बेलाट नाला बारिश के मौसम में उफान पर आ जाता है जिससे प्रदेश के अंतिम छोर में बसे नदी उस पार के 36 गांवों का संपर्क ब्लॉक मुख्यालय से लंबे समय तक कट जाता है.स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर आपातकालीन स्थिति में उड़ीसा का सहारा लेना पड़ता है.रोजमर्रा काम पर आने वाले लोग,देवभोग कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।इन सारे विषयों पर भाजपा नेताओं ने उपमुख्यमंत्री से चर्चा कर उन्हें अवगत कराया हैं और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने गंभीरता से इन विषयों पर निर्णय लेने का आश्वाशन दिया है।

इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू,पुर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी,पुर्व विधायक डमरूधर पुजारी,अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथी मांझी,जिला उपाध्यक्ष कुंजबिहारी बेहरा,अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सोनवानी,मंडल अध्यक्ष व्दय लुद्रास साहू,गुरुनारायण तिवारी,व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक शोभाचंद्र पात्र,जनपद सदस्य उर्मिला पात्र,दुष्यंत पात्र,अनिल अग्रवाल,अजय दीक्षित,रंजीत पात्र,अमित अवस्थी,भद्रपाल पात्र,प्रेमलाल नागेश सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित थे

scroll to top