Close

आईएएस टोपेश्वर वर्मा राजस्व मंडल के नए अध्यक्ष

0 सरकार ने धान खरीदी के मद्देनजर मजबूत किया फ़ूड डिपार्टमेंट को

रायपुर। मुख्य सचिव स्तर के पद राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर सरकार ने प्रमोटी अफसर टोपेश्वर वर्मा को पदस्थ किया है। टोपेश्वर वर्मा अभी सचिव स्तर के अधिकारी हैं और अगले साल अक्टूबर में उनका रिटायरमेंट है। श्री वर्मा राजस्व मंडल के अध्यक्ष बनने वाले तीसरे प्रमोटी अफसर हैं। इसके पहले उमेश अग्रवाल और रीता शांडिल्य राजस्व मंडल की अध्यक्ष रहीं। रीता शांडिल्य के 30 सितंबर के रिटायरमेंट के बाद यह पद रिक्त हो गया था। करीब एक हफ्ते बाद टोपेश्वर वर्मा की पदस्थापना की गई है।

सरकार ने धान खरीदी को देखते हुए अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा के साथ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में सचिव स्तर के अधिकारी अंबलगन पी. को पदस्थ किया है। सरकार ने प्रशासनिक अफसरों के ताजा फेरबदल में खाद्य विभाग में बड़ा बदलाव किया है। केडी कुंजाम की जगह जितेंद्र शुक्ला को वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया है। जितेंद्र शुक्ला अभी संचालक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति हैं। सरकार ने रमेश शर्मा को मार्कफेड में ही अब केंद्रित कर दिया है। राजस्व विभाग और शासकीय मुद्रणालय का प्रभार विशेष सचिव केडी कुंजाम को सौंपा गया है। संचालक भू अभिलेख की जिम्मेदारी विनीत नंदनवार को दिया गया है।

अविनाश चंपावत पर भार बढ़ा दिया गया है। राजस्व के साथ सामान्य प्रशासन विभाग का भी सचिव बनाया गया है। इस फेरबदल में डॉ फरिया आलम को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वे उप सचिव स्कूल शिक्षा के साथ श्रम विभाग की भी उप सचिव होंगी।

scroll to top