Close

आज का पंचांग 17 अक्टूबर : आज से कार्तिक मास आरंभ, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का समय

राष्ट्रीय मिति आश्विन 26, शक सम्वत् 1946, कार्तिक कृष्णा प्रतिपदा, शुक्रवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 02, रबि-उल्सानी-14, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 18 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु।

राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। प्रतिपदा तिथि अपराह्न 01 बजकर 16 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 26 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। वज्र योग रात्रि 09 बजकर 34 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। कौलव करण अपराह्न 01 बजकर 16 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 18 अक्टूबर 2024 : सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 18 अक्टूबर 2024 : शाम में 5 बजकर 16 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 18 अक्टूबर 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 43 मिनट से 5 बजकर 33 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजे से 2 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 41 मिनट से से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 48 मिनट से 6 बजकर 13 मिनट तक। अमृत काल सुबह 8 बजकर 3 मिनट से 9 बजकर 30 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 18 अक्टूबर 2024 :
राहुकाल दोपहर में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। वहीं, सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर मिनट तक तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 8 बजकर 41 मिनट से 9 बजकर 26 मिनट तक।

आज का उपाय : आज सुबह शाम तुलसी में घी का दीपक जलाएं।

scroll to top