Close

आज का पंचांग 27 अक्टूबर : आज कार्तिक कृष्ण एकादशी तिथि का आरंभ, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 05, शक संवत 1946, कार्तिक कृष्ण एकादशी, रविवार, विक्रम संवत 2081। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 11, रबी-उल्सानी-23, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। एकादशी तिथि प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजकर 51 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ।

मघा नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 24 मिनट तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। ब्रह्म योग प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 06 बजकर 47 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 07 बजकर 51 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आंरभ। चन्द्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार कौमुदी महोत्सव प्रारंभ।

सूर्योदय का समय 27 अक्टूबर 2024 : सुबह 6 बजकर 29 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 27 अक्टूबर 2024 : शाम में 5 बजकर 40 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 27 अक्टूबर 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 47 मिनट से 5 बजकर 38 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 56 मिनट से 2 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 39 मिनट से से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 40 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 17 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 27 अक्टूबर 2024 :
राहुकाल शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। वहीं, दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम में 4 बजकर 10 मिनट से 4 बजकर 55 मिनट तक।

आज का उपाय : आज उगते सूर्य को अर्घ्य दें और उसमें लाल रंग का फूल जरूर डालें।

scroll to top