रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी 28 नवंबर को सुबह 12 बजे शपथ लेंगे। सुनील सोनी को विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमनसिंह शपथ दिलाएंगे। इसके लिए 28 नवंबर को विधानसभा में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 28 नवंबर को सुनील सोनी का जन्मदिन है। बताते हैं सुनील सोनी ने विधायक पद की शपथ के लिए जन्म दिन को चुना है। सुनील सोनी के निर्वाचन से छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 सदस्य हो गए हैं। बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद एक सीट खाली हो गई थी।
