#प्रदेश

छत्तीसगढ़ में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड : उत्तर में चलने लगी शीतलहर, कई जिलों में 9 डिग्री तक लुढ़का पारा

Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में ठंड लगातार बढ़ रही है. न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है. उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है वहीं दुर्ग में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के करीब पहुंच गया. माना में 12 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन दिनभर ठंड का अहसास हुआ. प्रदेश में लगातार दूसरे दिन सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में दर्ज किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस, बस्तर में 12.8 डिग्री सेल्सियस, दंतेवाड़ा में 11.9 डिग्री सेल्सियस, बीजापुर में 13.3 डिग्री सेल्सियस और सुकमा में 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सरगुजा में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस, बलरामपुर रामानुजगंज में 8.5 डिग्री सेल्सियस, जशपुर में 12 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रा में 9.6 डिग्री व कोरिया में 9.9 डिग्री, महासमुंद में 12 डिग्री, दुर्ग में 11.4 डिग्री, राजनांदगांव में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रायपुर में 27 नवंबर को आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकती है.



प्रदेश के सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में 29 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में गिरावट लगातार जारी रहने की संभावना है. उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है. साथ ही वातावरण के मध्य स्तर में नमी का आगमन जारी है जिसके कारण न्यूनतम तापमान में 27 नवंबर को विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. प्रदेश के मध्य क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में मामूली उतार- चढ़ाव के साथ हल्की वृद्धि का ट्रेंड रहने की संभावना है. प्रदेश के बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है.