Close

विस का बजट सत्र : हंगामे के बीच सदन में आर्थिक सर्वे पेश, वित्त मंत्री ने कहा- GSDP ग्रोथ राष्ट्रीय औसत से ज्यादा, कैपिटल इनकम में भी हो रही वृद्धि

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन हंगामे के साथ शुरू हुआ। साय सरकार 3 मार्च को अपना दूसरा बजट पेश करने जा रही है। इसे वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन में पेश करेंगे। इससे पहले वित्त मंत्री चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 को सदन के पटल पर रखा। इस दौरान हा कि राष्ट्रीय औसत से ज्यादा प्रदेश की GSDP ग्रोथ है। आर्थिक प्रगति को उत्साहजनक है और प्रदेश के लिए भी अच्छा है। पूरे प्रदेश में उत्साह जनक आर्थिक प्रगति नजर आ रही है। प्रदेश की GSDP में ग्रोथ राष्ट्रीय औसत से ज्यादा हुआ है। सकल राज्य घरेलू उत्पाद(GSDP 2023- 24) में 3 लाख 6 हजार 712 करोड़ था जो बढ़कर 2024- 25 में 3 लाख 29 हजार 752 करोड़ होना संभावित है।



आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 को सदन में पेश करने के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि यह पिछले वर्ष की तुलना में 7.51 प्रतिशत की वृद्धि है। कृषि क्षेत्र, उद्योग क्षेत्र,सेवा क्षेत्र में योगदान अधिक है, पर कैपिटल इनकम में भी छत्तीसगढ़ में वृद्धि हो रही है। राज्य में प्रति व्यक्ति आय में 9.37 % की वृद्धि दर है। जबकि देश में प्रति व्यक्ति आय वृद्धि दर 8.66 % रही है। राष्ट्रीय औसत की तुलना में वृद्धि दर में बढ़ोतरी हुई है

बता दें कि छत्तीसगढ़ की BJP सरकार अपना दूसरा बजट 3 मार्च को पेश करने जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य का यह 24वां बजट होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी 1 लाख 60 हजार करोड़ से अधिक का बजट पेश कर सकते हैं। पिछले साल वित्त मंत्री ने 1 लाख 47 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। इस बजट में महतारी वंदन योजना, बड़े शहरों में फ्री वाई-फाई के साथ टूरिज्म को लेकर भी कई ऐलान हो सकते हैं।

scroll to top