मेष राशि, कार्यक्षेत्र में नए अवसर पाएंगे
मेष राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आप प्रॉपर्टी से संबंधित काम में लाभ पाएंग। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आपके पिता के सहयोग से लाभ मिलेगा, बिजनेस में भी आपकी आज अच्छी कमाई होगी। आज शाम के समय आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिल सकता है। बच्चों की ओर से आपको आज अच्छी खबर मिलेगी।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि,सुख साधनों में वृद्धि होगी
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आज आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी। आज आपको अपने बच्चों की समस्याओं को सुलझाने के लिए अपने जीवनसाथी के सहयोग और सानिध्य की जरूरत होगी। लव लाइफ के मामले में भी दिन आपका सकारात्मक होगा। आपकी यात्रा भी आज सफल और सुखद रहेगी। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने की खुशी होगी।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें और राहु के मंत्र ओम रां राहवे नमः का जप करें।
मिथुन राशि, बिना मांगे सलाह न दें
मिथुन राशि के लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी रहेगा। आप आज व्यापार में कोई भी निर्णय अपनी बुद्धि और विवेक से लेंगे तो यह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आज जरूरत के समय अपने परिवार के किसी सदस्य से मदद न मिलने के कारण आपका मूड खराब हो सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप आज किसी को भी बिना मांगे सलाह देने की गलती न करें। विद्यार्थियों को आज अपने शिक्षकों से सहयोग मिलेगा। आपकी कोई उलझन आज वरिष्ठजनों के सहयोग से सुलझ सकती है।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करें।
कर्क राशि, दिन व्यस्तता में बीतेगा
कर्क राशि के लिए आज मंगलवार दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आज आपको आर्थिक उलझन से निकलने में सफलता मिलेगी। अतिरिक्त कमाई के भी आपको आज मौका मिलेगा। आज आप अपने भाई से अपेक्षा के अनुसार सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। आपके घर मे आज किसी शुभ और मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। आपको पिता से सहयोग भी मिलेगा। आज आप अपने कारोबार में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।
आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल का दान दें।
सिंह राशि,आर्थिक लाभ का संयोग बनेगा
सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका मन आज भावुक रह सकता है। परोपकार की भावना आप में बनी रहेगी और आप सफलता पाएंगे। नौकरी में आज काम का दबाव अधिक होने के कारण आप व्यस्त रहेंगे। व्यावसायिक योजनाएं लंबे समय से लंबित हैं तो आज आप उन्हें शुरू कर सकते हैं। आर्थिक लाभ का संयोग बनेगा। आपके शत्रु आज आपके प्रभाव से शांत रहेंगे। किसी सामाजिक और धार्मिक कार्य में भाग लेंगे।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य देव को जल से अर्घ्य दें।
कन्या राशि,शुभ समाचार मिलेगा
कन्या राशि के लिए आज मंगलवार का दिन अनुकूल रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। कोई पारिवारिक विवाद चल रहा था तो वह भी समाप्त हो जाएगा जिससे मन आपका आनंदित हो जाएगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक भटकाव से बचना होगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कुछ आय के नए स्रोत पर भी विचार करेंगे।
आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
तुला राशि,ज्ञान विज्ञान का विकास होगा
तुला राशि के लिए आज सितारें बताते हें कि आप में आज ज्ञान विज्ञान के प्रति रुचि बढेगी। आपको कुछ नई चीज सीखने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज अपने कार्यक्षेत्र पर ध्यान देना होगा। अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें। आज शाम के समय आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे आप काफी समय से मिलने की सोच रहे थे। आज आपके प्रेम जीवन में एक नई ऊर्जा आएगी, जिससे जीवनसाथी के प्रति प्यार और भी मजबूत होगा।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। पिली वस्तु जैसे चने की दाल का दान करें।
वृश्चिक राशि,प्रगतिदायक अवसर मिलेंगे
वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि, आपको आज अपनी कमाई और खर्च में संतुलन बनाकर चलना होगा। संतान की उत्तम प्रगति देखकर आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको धैर्य के साथ अपने विरोधियों की चाल का जवाब देना होगा। आपको आज कोई प्रसन्नता दायक खबर मिलेगी। राजनीति में काम करने वाले लोगों को आज कुछ नए अवसर मिलेंगे।
आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
धनु राशि,परिवार में प्रेम और तालमेल बना रहेगा
धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज परिवार की खुशियों और जरूरतों पर धन खर्च करना होगा। परिवार में जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आज आपके व्यापार को बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको अपने पार्टनर से तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। नौकरी में आज आपको कुछ नई जिम्मेदारियों को पूरा करना होगा।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करें।
मकर राशि,आपका दिन शुभ बीतेगा
मकर राशि के लिए सितारे बताते हें कि आपके लिए आज का दिन प्रसन्नतादायक और लाभदायक रहेगा। आपको बिना मांगे किसी को कोई सलाह नहीं देनी चाहिए। आज आप अपनी संतान के भविष्य से जुड़ा कोई भी निर्णय लेते हैं तो यह भविष्य में आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। आप किसी नई योजना और कारोबार में धन लगाकर भी लाभ कमा सकते हैं। प्रॉपर्टी के काम में आपको आज फायदा हो सकता है। बाहरी खानपान से आपको बचना चाहिए। आपके हाथों कोई पुण्य कार्य भी हो सकता है।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।
कुंभ राशि,आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपका दिन आज बेहतर बीतेगा। आपको आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज शाम के समय आप अपने दोस्तों के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। आपके लिए सलाह है कि अगर आप किसी से उधार या कर्ज का लेनदेन करते हैं तो सभी पक्षों को समझ लें और कागजात को देख लें नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में आपके अपने आपकी कुछ बातों से नाराज हो सकते हैं इसलिए बातचीत में आपको सकारात्मक व्यवहार अपनाना चाहिए।
आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा आराधना करें।
मीन राशि, विरोधियों से सतर्क रहें।
आज मंगलवार के दिन मीन राशि के जातकों का दिन उत्साहपूर्वक बीतेगा। आपको आजा मौसा मौसी की ओर से लाभ मिल सकता है। विद्यार्थी आज अपने शिक्षकों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत का आपको आज ध्यान रखना होगा। आज कार्यस्थल पर आपके कुछ विरोधी सक्रिय रह सकते हैं जो आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। यदि आज आपके बीच कोई विवाद उत्पन्न होता है तो क्रोध और उतावलेपन पर कंट्रोल करें, संयम और धैर्य से स्थिति को संभालने में आप सफल होंगे। आज कामकाज के सिलसिले में आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।