Close

दुर्ग और राजनांदगांव जनपद में बीजेपी का कब्ज़ा,दोनों जगहों में महिला अध्यक्ष

दुर्ग/राजनंदगांव। दुर्ग जनपद पंचायत में आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। दुर्ग जनपद के लिए भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी कुलेश्वरी देवांगन ने बाजी मारी। वे अपने प्रतिद्वंदी संतोषी देशमुख से 2 मतों से विजई हुई। राजनांदगांव जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर आज निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई, यहां भी बीजेपी ने बाजी मार ली है।



बता दें कि दुर्ग जनपद अंतर्गत कुल 24 सदस्य के द्वारा मतदान किया गया। जिनमें से 13 कुलेश्वरी देवांगन को तो वहीं संतोषी देशमुख को 11 मत मिले। यह चुनाव काफी दिलचस्प माना जा रहा था, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से दो नाम सामने आ रहे थे। जिनमें से एक कुलेश्वरी देवांगन और दूसरा संगीता साहू थी, तो वहीं कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी उतारने के लिए जोर आजमाइश की थी।

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के बागी निर्दलीय सदस्य संतोषी देशमुख जो पूर्व में भी जनपद अध्यक्ष रह चुकी हैं। उन पर अपना भरोसा जताते हुए प्रत्याशी बनाया और कांग्रेस की किले बंदी के साथ ही संतोषी देशमुख जनपद पहुंची थी। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी 13 सदस्यों को लेकर जनपद पहुंचे थे काफी दिलचस्प मुकाबले में कुलेश्वरी देवांगन विजय हुई हैं।

राजनंदगांव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर बीजेपी प्रत्याशियों की जीत
इधर 25 सदस्यों वाले राजनंदगांव जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर आज निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई । इस दौरान 20 साल बाद भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों ने दोनों ही पदों पर भाजपा संगठन की कुशल रणनीति के चलते अपनी जीत दर्ज करने सफल रहे।

 

scroll to top