Close

महिला हिंसा को रोकने के लिए कानून की जानकारी होना बेहद जरूरी – कल्पना पंथ

 



० मैनपुर थाना परिसर में महिला सुरक्षा संबंधी कानून प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर थाना परिसर में आज बुधवार को चैतन्य संस्था के द्वारा महिला हिंसा रोकथाम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान एवं चैतन्य वाइज संस्था द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चैतन्य वाइज संस्था के डायरेक्टर सुश्री कल्पना पंथ, राज्य समन्वयक सुश्री सुधा कढाव, जिला समन्वयक सुश्री ममता देवांगन, ब्लाॅक ट्रेनिंग एसोसिएट प्रीती साहू, श्रीमति नंदिनी नेताम, जनपद सदस्य कुमारीबाई पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे। इस दौरान कार्यशाला में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की बहने उपस्थित थे।
आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए डायरेक्टर कल्पना पंथ ने कहा महिलाओं को कानून की जानकारी होना बेहद जरूरी है हमारी संस्था और बिहान समूह की महिलाएं गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड के गांव -गांव में पहुंचकर कार्यशाला आयोजित कर महिलाओं को जागरूक करेगी और उनके अधिकारों के बारे में उनको बतायेगी साथ ही उन्होंने बच्चों के खिलाफ हो रही हिंसा के संबंध में भी जानकारी दिया साथ ही कहा बच्चों के खिलाफ हिंसा न केवल उनके जीवन और स्वास्थ्य को बल्कि उनके भावनात्मक कल्याण और भविष्य को भी खतरे में डालती है बच्चो के खिलाफ बढ़ती हिंसा को गंभीरता से लेने की जरूरत है इसके लिए सभी हाईस्कूल मिडिल स्कूल और काॅलेजो में आने वाले दिनों में बालिकाओ को इसके संबंध में जानकारी दिया जायेगा। डायरेक्टर कल्पना पंथ ने आगे कहा हमारी संस्था पिछले सात वर्षो से छत्तीसगढ़ में महिलाओ को हिंसा और कानून की जानकारी दे रहे है इसके लिए बिहान कार्यक्रम के साथ मिल के महिलाओ को चयन करना और उन महिलाओं को कानूनी शिक्षा देना जिससे घरेलु हिंसा के संबंध में जो भी समस्या सामने आती है उसे अच्छे से सुलझा सके। उन्होने पास्को एक्ट के बारे में जानकारी दिया आज इस कार्यशाला में जो प्रशिक्षण दिया जा रहा है वह आगे चलकर काम आयेगी लिंग भेद जो किया जाता है घरो में लड़कियो के लिए अलग काम लड़को के लिए अलग काम जो भेदभाव किया जाता है इसे दूर करते हुए लिंग संभाव लेकर सामने आयेंगे।

इस दौरान राज्य समन्वयक सुधा कढाव ने कहा इस तरह के कार्यशाला से महिला हिंसा को रोकने बच्चो को हिंसा से बचाने, मानव अधिकारो नैतिक और आर्थिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। इस दौरान परामर्शदाता श्रीमति पार्वती बघेल ने बताया क्षेत्र में महिला समूह द्वारा महिला हिंसा को रोकने काफी महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है अब तक कई मामलो को हमारे समूह द्वारा सुलझाया गया है आज यहां कार्यशाला में और अधिक जानकारी मिला है निश्चित रूप से इसका लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लाॅक समन्वयक हेमंत तिर्की, गौरीबाई, संतोषी पटेल, विशाला बाई, करूणा नेताम, कविता नेगी, हेम नागेश, सुशीला, ईश्वरी, वंदना, सुनिता, ज्ञानेश्वर, जे आर ध्रुव, सरिता सिंह, रूखमणी यादव, ओमबाई सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित थे।

scroll to top