साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, 34 वीं बैठक में NHM कृषि, उद्योग, महिला सशक्तिकरण को लेकर हो सकती है चर्चा

रायपुर। आज साय कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक सीएम विष्णुदेव से की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में होगी। बताया जा रहा है कि, सीएम विष्णुदेव साय विदेश दौरे पर जा रहे हैं और इससे पहले कैबिनेट की ये बैठक ली जा रही है। यह साय कैबिनेट की 34वीं बैठक होगी।
साय कैबिनेट की 34वीं बैठक आज महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 11 बजे से होगी। इस बैठक में कृषि, उद्योग, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगने की संभावना है। इतना ही नहीं ऐसा माना जा रहा है कि, साय कैबिनेट की इस बैठक के धरने पर बैठे NHM कर्मचारियों की मांगों को लेकर भी चर्चा हो सकती है।