Breaking news: साय कैबिनेट के बड़े फैसले- UCC समिति गठन, महिलाओं को जमीन रजिस्ट्री में 50% छूट
रायपुर। विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिनका सीधा असर आम जनता, महिलाओं, सैनिकों और उद्योग क्षेत्र पर पड़ेगा। UCC लागू करने की दिशा में कदम कैबिनेट ने राज्य में Uniform Civil Code (UCC) लागू करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समिति गठित करने का निर्णय लिया। यह समिति नागरिकों और विशेषज्ञों से सुझाव लेकर UCC का प्रारूप तैयार करेगी। महिलाओं को बड़ी राहत महिलाओं के नाम पर होने वाले जमीन रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50% की छूट देने का फैसला लिया गया है। इसका उद्देश्य महिलाओं को संपत्ति खरीदने के लिए प्रोत्साहित […]



