#प्रदेश

साय मंत्रिमंडल का विस्तार आज : छत्तीसगढ़ में भाजपा शासन में पहली बार 14 मंत्री

Advertisement Carousel

रायपुर। राज्य में भाजपा की सरकार में पहली बार 14 मंत्री होंगे। रमन सरकार में 13 मंत्री ही थे। कहा जा रहा है कि तीन नए मंत्रियों के शपथ के बाद कुछ मंत्रियों के विभाग कम होंगे। ज्यादा फेरबदल नहीं होने वाला है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के विभाग कम होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शिक्षा किसी नए मंत्री को देंगे।