रायपुर में सनसनी: लाभांडी में संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर से बह रहा था खून

रायपुर। राजधानी रायपुर के लाभांडी इलाके में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हिमेश यादव (40) के रूप में हुई है। शव की स्थिति और सिर से खून निकलने की बात सामने आने के बाद मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मौत की असल वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
सिर से खून निकलने पर हत्या की आशंका
मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। लाभांडी में सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हिमेश यादव का शव मिला। बताया जा रहा है कि उनके सिर से खून निकल रहा था। इस स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है।
FSL और डॉग स्क्वाड ने संभाला मोर्चा
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) और डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच की और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
DCP तारकेश्वर पटले ने क्या कहा?
रायपुर के DCP सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटले ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लाभांडी में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस, FSL और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हिमेश यादव की मौत किन परिस्थितियों में हुई।





