#प्रदेश

एसईसीएल कर्मियों के लिए परफॉरमेंस लिंक्ड रिवार्ड (PLR) (बोनस) स्वीकृत

बिलासपुर।  कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी जी के मार्गदर्शन और कोल इंडिया लिमिटेड प्रबंधन व श्रमिक यूनियनों के बीच सहमति के पश्चात वित्त वर्ष 2024-25 हेतु परफॉरमेंस लिंक्ड रिवार्ड (PLR) की घोषणा की गई है।
इस निर्णय के तहत SECL सहित कोल इंडिया के प्रत्येक कर्मी को ₹1,03,000 का लाभ प्राप्त होगा। इस प्रकार, 34,500 से अधिक कर्मियों को लगभग ₹356 करोड़ की राशि का सीधा लाभ उनके खातों में पहुँचेगा।
यह बोनस राशि दशहरा से पूर्व (26 सितम्बर तक ) कर्मियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी, जिससे त्योहारों की खुशियाँ और अधिक बढ़ेंगी।
ऐतिहासिक उपलब्धि
•यह अब तक की सबसे बड़ी PLR राशि है।
•गत वर्ष की तुलना में प्रत्येक कर्मी को ₹9,250 अधिक मिलेगा।
•SECL के कर्मियों को लगभग ₹356 करोड़ का सामूहिक लाभ मिलेगा।
SECL प्रबंधन की ओर से सीएमडी  श्री हरीश दुहन ने कहा कि यह निर्णय कर्मियों की कठिन मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
SECL अपने कर्मियों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है और आशा करता है कि यह प्रोत्साहन सभी को और अधिक प्रेरित करेगा ताकि कंपनी ऊर्जा सुरक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को और मजबूती से निभा सके।