आज का राशिफल 13 अक्टूबर : मिथुन, कन्या और कुंभ राशि के जातको को आज शुक्रदित्य योग का मिलेगा लाभ, जानें आज का भविष्यफल

मेष राशि, खरीदारी में धन खर्च करेंगे
मेष राशि के लिए आज का सप्ताह का पहला दिन खर्चीला रहेगा। आप ऐशो आराम की चीजों की खरीदारी में धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपके शत्रु प्रबल रहेंगे, लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। विद्यार्थी यदि किसी शिक्षण संस्थान में दाखिला लेने में सफल रहेंगे। आज अपनी माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसीजी को दीप दिखाएं।
वृषभ राशि, लेन देन में सतर्क रहें
वृषभ राशि के लिए आज सोमवार का दिन कामकाज के लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक व्यवसाय में पिता की सलाह आपके लिए आवश्यक रहेगी। आपको आज पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। आज आपको फिजूलखर्ची और लापरवाही से बचना होगा। ससुराल पक्ष से पैसों का कोई लेन-देन करना पड़े तो आपको सतर्क रहना होगा,रिश्ते पर असर हो सकता है। संतान के विवाह से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लव लाइफ में खुशी बनी रहेगी।
आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। कृष्ण भगवान को माखन मिश्री का भोग लगाएं।
मिथुन राशि, अनियंत्रित खर्चों से बचना होगा
मिथुन राशि के लिए आज चंद्रमा गोचर लाभदायक रहेगा। आज माता के साथ किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको आज माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी की जरूरतों को पूरा करेंगे और उनके साथ खरीदारी करने भी जा सकते हैं। लव लाइफ में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आज आपको अनियंत्रित खर्चों से बचना होगा। अनचाहे खर्च पर कंट्रोल करने का प्रय़ास करें।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।
कर्क राशि,निवेश के लिए दिन प्रतिकूल
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपके घर में कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं, जिनमें मेहमानों का भी आगमन होगा। सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढ सकती है। विद्यार्थी शिक्षकों के सहयोग से अपने लक्ष्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपने कारोबार में कर्मचारियों पर ध्यान देना होगा। दिन का दूसरा भाग कमाई के लिए बेहतर है। अगर आज आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन ठीक नहीं है। अपने खर्च पर नियंत्रण रखें।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करें।
सिंह राशि, विरोधियों से सतर्क रहें
सिंह राशि के जातको के लिए आज सप्ताह का पहला दिन सफलतादायक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने कार्यक्षेत्र में अधिक सजग रहना होगा। आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी मिलेगी। विरोधी आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। आज आप अपने किसी पुराने मित्र या परिचित से मिल सकते हैं। आपको आज उपहार की प्राप्ति होगी। संतान की सेहत को लेकर आज चिंता हो सकती है,ध्यान रखें।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
कन्या राशि,अटके हुए कार्य पूरे होंगे
कन्या राशि के जातको के लिए आज सोमवार का दिन लाभदायक होगा। आपको आज कारोबार के लिए कुछ नई योजनाएं बनानी होंगी, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। आपके जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए लाभदायक रहेगी। आप आज जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जा सकते हैं।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शिवा मंत्र का जप करें।
तुला राशि, निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा
तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज सोमवार का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप किसी संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन उत्तम है। संतान के विवाह संबंधी समस्या समाप्त होगी। किसी बुजुर्ग और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। आज जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आज शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे। आपको आज किसी मित्र से सहयोग मिलेगा।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल और चीनी का दान करें।
वृश्चिक राशि, वाहन सावधानी से चलाएं
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज सोमवार का दिन कारोबार व्यापार के लिए अच्छा है। यदि कोर्ट में कोई मामला चल रहा है तो वह आज किसी वरिष्ठ अधिकारी की सलाह से समाप्त होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अपने सीनियर्स की सलाह की जरूरत पड़ेगी। आज शाम वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आप किसी सगे संबंधी की मदद करनी होगी। आप आज किसी खबर से आनंदित होगा।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसीजी जल दें और दीप दिखाएं।
धनु राशि,पैसों के मामले में आज सतर्क रहना होगा
आज सोमवार का दिन धनु राशि के लिए शुभ रहेगा। आपके पिता की सलाह से आपके परिवार में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। आपको आज पिता और चाचा से लाभ भी मिलेगा। व्यापारियों को पैसों के मामले में आज सतर्क रहना होगा। लव लाइफ में नवीनता आएगी,प्रेमी के लिए आप कोई गिफ्ट ले सकते हैं। संतान के भविष्य के लिए आप कुछ निवेश कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को जनता का समर्थन प्राप्त होगा। नौकरी में में आपकी स्थिति बेहतर होग। प्रभाव क्षेत्र का विस्तार होगा।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजनों या वरिष्ठ लोगो से आशीर्वाद लें।
मकर राशि, किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं
आज सोमवार के दिन मकर राशि के जातकों को अपनी योजनाओं का लाभ मिलेगा। अगर आप कोई नया काम करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप आज कुछ नया काम या कारोबार शुरू कर सकते हैं। छात्रों को आज सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत होगी। ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके घर मे आज किसी सुख साधन के आने की खुशी होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं।
कुंभ राशि, अपरिचित व्यक्ति से सहयोग मिलेगा
कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ उलझन और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके पिता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए ध्यान रखें। आपके परिवार में आज तालमेल बनाए रखने के लिए आपको आज संयम और धैर्य से काम लेना होगा। आज के दिन आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने काम से काम रखना चाहिए। आपके लिए आज सितारे बताते है कि आप आज किसी अपरिचित व्यक्ति से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आपका कोई अटका काम पूरा होगा।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि, कोई बड़ी चाहत पूरी होगी
मीन राशि के जातको के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज सप्ताह के पहले दिन आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी होगी। विद्यार्थियों की किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करते हैं तो यात्रा सफल और लाभदायक रहेगी। आज आप घर के लिए कुछ सामानों की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन ऐसा अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए करें। अगर कोई निवेश करना चाहता है तो उसके लिए आज का दिन उत्तम है। जीवनसाथी की सलाह पारिवारिक व्यवसाय के लिए मददगार साबित होगी। आपको आज बच्चों की ओर स प्रसन्नता होगी। बीमार जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज तुलसी को दूध और जल अर्पित करना चाहिए और तुलसी की जड़ की मिट्टी से तिलक करना चाहिए।