#मनोरंजन

तमिल सिनेमा को बड़ा झटका: दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का निधन, 73 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Advertisement Carousel

चेन्नई। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता, निर्देशक, लेखक और पटकथाकार के. भाग्यराज का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

जूनियर आर्टिस्ट से बने सुपरहिट निर्देशक

के. भाग्यराज ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत बतौर जूनियर आर्टिस्ट की थी। वर्ष 1977 में आई 16 Vayathinile में उन्होंने छोटा-सा किरदार निभाया। इसके बाद Sigappu Rojakkal में अभिनय के साथ संवाद लेखन भी किया। अपनी लेखन क्षमता और निर्देशन के दम पर उन्होंने तमिल सिनेमा में अलग पहचान बनाई।

कई यादगार फिल्मों का किया निर्देशन

बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म Suvarilladha Chiththirangal थी। इसके बाद उन्होंने ‘ओरु काई ओसाई’, Darling, Darling, Darling और Avasara Police 100 जैसी कई सफल फिल्मों का निर्देशन किया। अपने करियर में उन्होंने 75 से अधिक फिल्मों में अभिनय और 20 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया।

आखिरी समय तक फिल्मों से जुड़े रहे

साल 2010 के बाद उन्होंने निर्देशन से दूरी बना ली, लेकिन अभिनय जारी रखा। हाल ही में वह Kuberaa में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

परिवार में छोड़ गए पत्नी और दो बच्चे

के. भाग्यराज अपने पीछे पत्नी पूर्णिमा जयराम, बेटी सरन्या भाग्यराज और बेटे शांतनु भाग्यराज को छोड़ गए हैं। शांतनु भी अपने पिता की तरह फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उनके निधन से तमिल सिनेमा ने एक बहुमुखी प्रतिभा वाले कलाकार को खो दिया है।