वाड्रफनगर में मिट्टी खदान धसने से महिला की मौत, एक बुरी तरह से घायल

वाड्रफनगर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर से एक बड़ी आ रही है। यहां मिट्टी खदान धसने से बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के मदनपुर की है। यहां ग्रामीण महिलाएं पुताई के लिए सफेद मिट्टी निकालने के लिए खदान गई थी। मिट्टी निकालते समय अचानक से खदान धस गई। खदान धसने से मिट्टी की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई और एक महिला का ग्रमीणों ने रेस्क्यू किया।
इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची महिला ने मृत महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।