एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा बने पेरेंट्स, बेटे को दिया जन्म, पोस्ट के जरिए बांटी खुशियां

एंटरटेनमेंट न्यूज़। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने बेटे को जन्म देकर पति राघव चड्डा और अपने फैंस दीवाली का तोहफा दिया है। पति राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है कि वह मां बन गई हैं। आइए देखते हैं राघव चड्ढा ने पोस्ट में और कौन सी जानकारी दी है?
इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए राघव चड्ढा ने लिखा है ‘मेरा बेटा अब मेरे पास है। बाहें और हमारे दिल भरे हुए हैं। पहले हम दोनों थे, अब हम पूरे हैं।’ राघव चड्ढा ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में एक नजर का निशान बनाया है। कई यूजर्स इस पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं।
पोस्ट पर सेलेब्स ने किए कमेंट
राघव चड्ढा की इस पोस्ट को कई यूजर्स ने लाइक किया है और कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं। अभिनेत्री अनन्या पांडे ने दिल वाले इमोजी कमेंट किए हैं। कृति सेनन ने शुभकामनाएं दी हैं। हुमा कुरैशी ने भी दिल वाले इमोजी कमेंट किए हैं। भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने परिणीति और राघव को शुभकामनाएं दी हैं।
अगस्त 2025 में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी थी कि वह अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाले हैं। उन्होंने एक संयुक्त पोस्ट में लिखा था, ‘हमारा छोटा बच्चा आने वाला है। आशीर्वाद।’ पोस्ट में उन्होंने एक केक की तस्वीर शेयर की थी। इस पर बच्चे के पैरों के निशान बने थे।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई मई 2023 में दिल्ली में हुई थी। सितंबर 2023 में दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी। राघव ने अगस्त में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में संकेत दिया था कि वे जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उन्होंने कहा था, ‘आपको जल्दी गुड न्यूज देंगे!’