#राष्ट्रीय

क्या धर्मेंद्र प्रधान होंगे भाजपा के नए राष्ट्र्रीय अध्यक्ष, जल्द होगा खुलासा

Advertisement Carousel

दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बिहार में मोदी-अमित शाह की चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारकर न सिर्फ बड़ी जीत सुनिश्चित की बल्कि बंगाल के लिए माहौल बना दिया है। यही वजह है कि धर्मेंद्र प्रधान को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। 56 साल के धर्मेंद्र प्रधान शुरुआत से राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में बने हुए हैं। धर्मेंद्र प्रधान के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में महाराष्ट्र के नेता विनोद तावड़े का नाम भी शामिल है।

प्रधान के नजदीकियों का कहना है कि वह सीएम की दौड़ में थे लेकिन पार्टी ने मोहन मांझी को मौका दिया। ऐसी संभावना है कि बिहार जीत और बंगाल चुनाव से पहले पार्टी युवा चेहरे पर दांव खेल सकती है। विनोद तावड़े की उम्र 62 है, जब मनोहर लाल खट्टर की उम्र 71 साल है। धर्मेंद्र प्रधान उम्र के पैरामीटर पर अन्य नामों से भारी पड़ रहे हैं।अगर धर्मेंद्र प्रधान बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो पार्टी के 36 साल के सफर में तीसरे नेता होंगे जिन्हें राष्ट्रीय मोर्चा की अगुवाई करने के बाद बीजेपी अध्यक्ष बनने का मौका मिलेगा। अभी तक यह कीर्तिमान राजनाथ और जेपी नड्डा के नाम पर दर्ज है। राजनाथ सिंह 37 साल की आयु में बीजेपी युवा मोर्चा के प्रमुख बने। इसके बाद उन्हें दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का मौका मिला, तो वहीं दूसरी ओर जेपी नड्डा को बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर लंबा कार्यकाल मिला।

बिहार चुनावों में एनडीए की बड़ी जीत और बीजेपी के सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद जब प्रधान मंगलवार को भुवनेश्वर पहुंचे तो एयरपोर्ट के बाहर तगड़ा वेलकम हुआ। कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किए जाने पर धर्मेंद्र प्रधान ने गर्मजोशी से जवाब देते हुए लिखा है कि प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। प्रधान बिहार की जीत के बाद पुरी श्रीमंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने इसके बाद लिखा कि भगवान हमारी आस्था और विश्वास का केंद्र है। मैं सभी के साथ मंगल की कामना करता हूं।