#प्रदेश

राजस्व मंत्री के विशेष सहायक दुर्गेश कुमार वर्मा हटाए गए

Advertisement Carousel

रायपुर। राजस्व और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के चर्चित विशेष सहायक दुर्गेश कुमार वर्मा अंततः हटाए गए। दुर्गेश कुमार वर्मा 2013 बैच के डिप्टी कलेक्टर हैं। सरकार ने उन्हें मंत्री के स्टाफ से हटाकर फिलहाल मंत्रालय में अटैच कर दिया है। बताते हैं विशेष सहायक दुर्गेश वर्मा मंत्री जी के राजस्व के मामले देखते थे और वे रायपुर के सभी जमीन के कारोबारियों को जानते थे।

कहा जा रहा है कि दुर्गेश वर्मा की कार्यप्रणाली से राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की छवि खराब हो रही थी, इस कारण उन्हें वहां से हटा दिया गया। दुर्गेश वर्मा की कार्यप्रणाली को लेकर भाजपा संगठन के कुछ पदाधिकारी भी नाखुश थे। अब देखते हैं राजस्व मंत्री के स्टाफ में विशेष सहायक के तौर पर किसकी पोस्टिंग होती है।