मंगल कार्बन पर प्रशासन की कार्रवाई, प्लांट को किया सील, ब्लास्ट के बाद लिया एक्शन
रायगढ़। रायगढ़ के मंगल कार्बन प्लांट में हादसे 9 माह की बच्ची समेत 7 लोग झुलस गए थे। इस मामले में घटना के बाद औद्योगिक सुरक्षा विभाग के अधिकारी जांच में पहुंचे और कई तरह की लापरवाही पाए जाने के बाद प्लांट को बंद कराया गया है। साथ ही घटना की सूचना पर आरोपी प्लांट मैनेजर समेत 2 लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बानीपाथर में मंगल कार्बन प्लांट में हुए हादसे को लेकर औद्योगिक स्वास्थ्य एंव सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
जहां मामले में जांच करने पर पाया गया कि फार्नेस ठंड होने से पहले ही उसके गेट को खोल दिया गया। जिससे यह घटना घटित हुई। इस घटना में रजघट्टा निवासी कौशल कुमार पटैल, शिव खड़िया, साहेबलाल खड़िया, उरासिनी खड़िया, 9 माह की बच्ची भूमि खड़िया, नंदेली निवासी प्रिया, इंदिवर आग से झुलस गए। जिसके बाद औद्योगिक स्वास्थ्य एंव सुरक्षा विभाग की टीम ने काम को बंद करा दिया है और प्लांट प्रबंधक के खिलाफ कारखाना अधिनियम 1948 की धारा 7 a 1, 7 a 2 a, 7 a 2c, 41 और 73 के अंर्तगत अविनाश गर्ग को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।




