Breaking : राजधानी के भनपुरी के डामर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में दूर-दूर तक दिख रहा धुंआ, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर
रायपुर।राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके में डामर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यह आग बहुत तेज़ी से फैली और आस-पास के औद्योगिक क्षेत्र में धुआँ व लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं। इस हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
उरला थाना पुलिस और स्थानीय अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे, और आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है। घटना के समय किसी भी व्यक्ति के घायल होने या मौत की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि प्रशासन जांच में जुटा है।





