#प्रदेश #राष्ट्रीय

भाजपा की रितु तावड़े होंगी मुंबई की मेयर , शिवसेना शिंदे गुट के संजय घाटी डिप्टी मेयर बने

Advertisement Carousel

मुंबई। मुंबई में बीएमसी मेयर चुनाव को लेकर तस्वीर आज साफ हो गई. शिवसेना शिंदे गुट के साथ गठबंधन पर मुहर लगाते हुए बीजेपी ने मेयर पद के लिए सीनियर नगरसेवक रितु तावड़े के नाम का ऐलान कर दिया. मुंबई में उप महापौर का पद शिवसेना शिंदे के खाते में जाएगा. पार्टी ने संजय घाटी को अपना उम्मीदवार बनाया है. दोनों ही प्रत्याशियों ने शनिवार को नामांकन के आखिरी दिन अपना पर्चा दाखिल किया. रितु तावड़े बीजेपी की सीनियर कारपोरेटर हैं और तीन बार अलग-अलग वार्डों से चुनाव जीत चुकी हैं.

बीजेपी ने रितु तावड़े को उम्मीदवार बनाकर 3M कार्ड खेला है, वो मराठी है, महिला हैं और सीनियर होने के कारण मुंबई भाजपा की महारथी भी हैं. घाटकोपर ईस्ट और वेस्ट इलाके में शिवसेना यूबीटी से कड़ी टक्कर होने को देखते हुए इसे बीजेपी का मास्टरकार्ड माना जा रहा है. मुंबई में मेयर पद महिलाओं के लिए आरक्षित होने के साथ ही उन्हें इस पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. रितु तावड़े के नाम के ऐलान के साथ बीजेपी ने मराठी व्यक्ति को मेयर बनाने का अपना वादा पूरा किया है. साथ ही शिवसेना यूबीटी और मनसे की आलोचनाओं पर भी विराम लगा दिया है.