#प्रदेश

छत्तीसगढ़ रेल अपडेट: 14–15 फरवरी और अप्रैल में कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें नई सूची

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए अहम सूचना है। रेलवे प्रशासन ने हथबंद–भाटापारा सेक्शन में तकनीकी कार्य (गर्डर लॉन्चिंग) के चलते 14 और 15 फरवरी को कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया है। इसके अलावा अप्रैल महीने में भी कई लंबी दूरी की एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। यात्रा की योजना बनाने से पहले नीचे दी गई सूची जरूर देख लें।

14–15 फरवरी को रद्द ट्रेनें
14 फरवरी

68728 — रायपुर–बिलासपुर मेमू

68719 — बिलासपुर–रायपुर मेमू

68733 — गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू

68734 — बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू

58203 — कोरबा–रायपुर पैसेंजर

58205 — रायपुर–नागपुर (नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी) पैसेंजर

15 फरवरी

58206 — नागपुर (नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी)–रायपुर पैसेंजर

58202 — रायपुर–बिलासपुर मेमू

अप्रैल में रद्द प्रमुख ट्रेनें
शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनल रूट

18030 — शालीमार–मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनल) — 4 से 24 अप्रैल रद्द

18029 — मुंबई–शालीमार — 6 से 26 अप्रैल रद्द

कोरबा–अमृतसर / बिलासपुर रूट

18237 — कोरबा–अमृतसर — 5 से 25 अप्रैल रद्द

18238 — अमृतसर–बिलासपुर — 7 से 27 अप्रैल रद्द

रायगढ़–हजरत निजामुद्दीन रूट

12410 — नई दिल्ली (हजरत निजामुद्दीन)–रायगढ़ — चयनित तिथियां रद्द

12409 — रायगढ़–नई दिल्ली — चयनित तिथियां रद्द

अन्य प्रभावित रूट

12101 / 12102 — मुंबई (LTT)–शालीमार — चयनित तिथियां रद्द

12807 / 12808 — विशाखापत्तनम–नई दिल्ली — चयनित तिथियां रद्द

68815 / 68816 — बल्लारशाह–गोंदिया — 5 से 25 अप्रैल रद्द

78805 / 78806 — गोंदिया–कटंगी — 5 से 25/26 अप्रैल रद्द