एयर सर्विसेज में बाधा: दिल्ली-मुंबई समेत कई हवाई अड्डों पर चेक-इन सिस्टम ठप, 40 मिनट तक यात्री परेशान
दिल्ली। गुरुवार सुबह देश के कई प्रमुख हवाई अड्डों पर हवाई सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित रही। जानकारी के अनुसार, सॉफ्टवेयर की खराबी के कारण यात्रियों को चेक-इन में परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 40 मिनट तक यह समस्या जारी रही, जिससे यात्री काफी हलकान रहे।
प्रभावित एयरलाइंस
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई और अन्य हवाई अड्डों पर निम्न एयरलाइंस की सेवाएं प्रभावित हुईं:
इंडिगो
एयर इंडिया एक्सप्रेस
स्पाइसजेट
अकासा एयर
चेक-इन सिस्टम सुबह लगभग 6:45 बजे से 7:28 बजे तक ठप रहा।
समस्या का समाधान
सूत्रों ने बताया कि सॉफ्टवेयर की खराबी को ठीक कर लिया गया है और सिस्टम अब सामान्य रूप से काम कर रहा है। एयरलाइंस कंपनियों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई, हालांकि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
ऐसी समस्याएं पहले भी हो चुकी हैं
यह पहला मौका नहीं है जब हवाई अड्डों पर सॉफ्टवेयर खराबी के कारण यात्रियों को परेशानी हुई हो। पिछले साल दिसंबर में भी थर्ड-पार्टी सिस्टम में खराबी के कारण कई हवाई अड्डों पर लंबी कतारें लगी थीं और यात्रियों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा था।





